दतिया में 2026 के लिए पीएलवी भर्ती प्रक्रिया शुरू:12वीं पास होना जरूरी, 10 दिसंबर तक आवेदन करें

दतिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया ने वर्ष 2026 के लिए पैरालीगल वॉलंटियर (PLV) के नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थियों 10 दिसंबर तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। यह भर्ती जिला मुख्यालय के साथ-साथ सेंवड़ा और भांडेर तहसील में भी की जाएगी। पैरालीगल वॉलंटियर के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना निर्धारित की गई है। साथ ही अभ्यर्थी को कंप्यूटर, मोबाइल और इंटरनेट का बुनियादी ज्ञान होना आवश्यक है। विधिक सेवा से जुड़े कार्यों में रुचि रखने वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। क्या हैं पीएलवी चयनित पैरालीगल वॉलंटियर आमजन को कानूनी जागरूकता प्रदान करने के लिए शिविर आयोजित करेंगे। किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी की स्थिति में उसे विधिक सहायता दिलाने हेतु पुलिस स्टेशन जाकर मदद करना भी उनका दायित्व होगा। पैरा लीगल वॉलंटियर्स नागरिकों को यह भी जानकारी देंगे कि लोक अदालत में निपटाए गए प्रकरणों पर कोई अपील नहीं होती तथा ऐसे मामलों में पूर्व में जमा कोर्ट फीस वापस प्राप्त करने का अधिकार होता है। आवेदन का विस्तृत प्रारूप और अधिक जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 तक कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *