अशोकनगर में पहली बार श्रीराम विवाह बारात निकली:विवाह पंचमी पर हल्दी-मेहंदी से धनुष यज्ञ तक धार्मिक कार्यक्रम हुए

अशोकनगर में मंगलवार को विवाह पंचमी के अवसर पर भगवान राम के विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। शहर में पहली बार हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्री राम बारात शहर के बाईपास रोड स्थित रघुवंशी धर्मशाला से शुरू हुई। यह बारात पछाड़ीखेड़ा चौराहा, अस्पताल चौराहा और तायडे कॉलोनी से होते हुए वापस रघुवंशी धर्मशाला पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यह आयोजन अखिल भारतीय अखंड रघुवंशी क्षत्रिय महिला परिषद द्वारा किया गया। अयोध्या में चल रहे श्री राम विवाहोत्सव की तर्ज पर अशोकनगर में भी पहली बार यह भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। विवाह पंचमी के एक दिन पूर्व हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसी रस्मों का भी आयोजन किया गया था। विवाह पंचमी पर श्री राम जी की भव्य बारात निकालने के साथ ही रघुवंशी धर्मशाला में धनुष यज्ञ सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। रात तक विभिन्न धार्मिक आयोजन जारी रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *