खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने वाले 22 सेक्टर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि यदि कार्य में रुचि नहीं दिखाई गई तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और वेतन भुगतान भी रोक दिया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय के अनुसार, जिन सेक्टर अधिकारियों को नोटिस मिला है, उनमें ज्यादातर पशु चिकित्सक हैं। इनमें सहायक पशु चिकित्सक राजेश सैनी, हाउसिंग बोर्ड के उपयंत्री ईसराम डाबर, उपयंत्री राकेश दुबे, सहायक यंत्री लक्ष्मी शाक्य, पशु चिकित्सक नरेंद्र कनाड़े, डॉ. कड़वा चौहान, पशु चिकित्सा अधिकारी विमल सोनी शामिल हैं। इसके अलावा पशु चिकित्सा अधिकारी विष्णु बिरला, धनसिंह जमरे, आरसी बोराना, पशु चिकित्सक सुनील पुनसिया, शकील खान, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल भाटे, पशु चिकित्सक अमीन खान को नोटिस मिला है। जनपद पंचायत के अधिकारी को भी नोटिस जनपद पंचायत पुनासा के उपयंत्री नितेश यादव, रामसिंह मौर्य, नवीरा खान, संदीप कोठालकर, अनुविभागीय अधिकारी अमित गुप्ता, उपयंत्री आर मेश्राम, अनुविभागीय अधिकारी ज्योति आनंद और बीआरसी ज्ञानसिंह राठौर को भी नोटिस जारी किए गए हैं।


