दतिया में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज:उत्तरी हवाओं से बढ़ी ठंड, आगे के दिनों में और गिरेगा पारा

दतिया में उत्तरी हवाओं के असर से ठंड बढ़ गई है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री गिरकर 9.9 डिग्री तक पहुंच गया, जो सीजन के औसत से कम है। शहर में सुबह और शाम ठंड और धुंध का प्रभाव देखा गया। सोमवार रात से शहर में ठंडी हवा का प्रवाह बढ़ा। मंगलवार सुबह लोगों ने तेज ठंड और हल्की धुंध महसूस की। दिन में धूप से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही ठंड फिर हावी हो गई और धुंधलके की परत छा गई। दृश्यता घटकर 2 से 4 किलोमीटर रह गई, जिससे यातायात पर हल्का असर पड़ा। मौसम विभाग की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी क्षेत्रों से लगातार ठंडी हवाएं मध्य भारत में आ रही हैं। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान और गिर सकता है और सर्दी की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। बार-बार बदलते मौसम के कारण शहर के अस्पतालों में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्ग अधिक प्रभावित हैं। सर्दी की वजह से हर रोज 90 मरीज पहुंच रहे अस्पताल मेडिकल कॉलेज के सीओपीडी विभाग के अनुसार, श्वांस संबंधी दिक्कत वाले प्रतिदिन 80-90 मरीज आते हैं। मरीजों को सांस फूलना, खांसी और सीने में जकड़न जैसी समस्याएं हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सुबह और शाम का समय स्वास्थ्य के लिए अधिक जोखिम भरा है। मेडिसिन विभाग के डॉ. हेमंत जैन ने कहा कि रात और सुबह गर्म कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाएं। तापमान में उतार-चढ़ाव देखते हुए बाहरी गतिविधियां सीमित करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *