अनूपपुर में 11वें दिन भी छत्तीसगढ़ के हाथियों की दहशत:कड़ाके की ठंड में भी घरों की छत पर रात बिता रहे गांववाले

अनूपपुर के राजेंद्र गांव से लगे गिरवी के जंगल में छत्तीसगढ़ से आए दो हाथियों की 11वें दिन भी दहशत बनी हुई है। हाथियों ने अब तक छह से अधिक घरों को नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के लगातार विचरण करने से वनांचल से जुड़े गांववालों में दहशत है। इनके डर के कारण कई लोग मकानों की छतों पर रात बिताने को मजबूर हैं। वहीं वन विभाग, पुलिस विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि हालात पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने, सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं। इस दौरान दोनों हाथियों की सुरक्षा को देखते हुए हाथी प्रभावित क्षेत्र की बिजली लाइन बंद कर दी गई है, वहीं राजस्व एवं वन विभाग के कर्मचारी हाथियों से हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *