मैहर में 109 शीशी नशीला सिरप पकड़ा:ताला पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा, बाइक भी जब्त

मैहर जिले की ताला थाना पुलिस ने 2 आरोपियों से 109 शीशी नशीली कफ सीरप जब्त की है। इस काम में इस्तेमाल बिना नंबर की बाइक भी जब्त की गई है। टीआई आदित्य सेन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार दोपहर बिना नंबर की बाइक पर पोंड़ी से रामगढ़ बाजार जा रहे 2 युवकों की तलाशी ली गई। उनके पास मिले बैग में 109 शीशी सीरप मिली। आरोपियों ने बताया कि वो रामगढ़ बाजार बेचने जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी मनोज सेन (28 वर्ष) एवं अजीत सिंह बरगाही (33 वर्ष) को पकड़ा है। अजीत रामपुर नैकिन के रघुनाथपुर इलाके का रहने वाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *