गुरु गोबिंद सिंघ जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर इंदौर के 32 गुरुद्वारों में प्रभातफेरियों का आयोजन किया जा रहा है। संगत गुरु गोबिंद सिंघ जी की वाणी का गायन कर रही है। रतनजीत सिंघ शैरी ने बताया शुक्रवार को गुरुद्वारा गुरु हर राय साहब जी न्यू रानीबाग में भी भव्य प्रभातफेरी निकाली गई। इस प्रभातफेरी का समाजजन ने उत्साह से फूल बरसाकर स्वागत किया। इसमें समाजजन निशान साहब के साथ कीर्तन करते हुए शामिल हुए। शनिवार को गुरुद्वारा श्री इमली साहब में 32 से अधिक प्रभातफेरियों का स्वागत श्री गुरु सिंघ सभा की ओर से अध्यक्ष हरपाल सिंह मोनू भाटिया, सचिव प्रितपाल सिंह बंटी भाटिया एवं समस्त 17 सदस्यों द्वारा किया जाएगा।


