जिले में दो दिवसीय ‘खरगोन गौरव दिवस’ मनाया जाएगा। आगामी 14-15 जनवरी को किला क्षेत्र में इसका आयोजन किया जाएगा। यह देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती को समर्पित होगा। इसे लेकर शुक्रवार दोपहर 4 बजे विधायक बालकृष्ण पाटीदार और नपा अध्यक्ष छाया जोशी की अगुआई में विवेकानंद सभागृह में रायशुमारी की गई। विधायक ने बताया कि 14-15 जनवरी को किला क्षेत्र में ‘खरगोन गौरव दिवस’ मनाया जाएगा। इसमें पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और दूसरे दिन में रंगारंग कार्यक्रम होंगे। होगा प्रतिभाओं का सम्मान बैठक के दौरान निमाड़ी संस्कृति को बढ़ाने, कुंदा सौंदर्यीकरण, नगर की प्रतिभाओं का सम्मान करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव आए। संत सियाराम बाबा की स्मृति में कार्यक्रम रखने की बात भी रखी गई। इस दौरान उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, एसडीएम बीएल कलेश, सीएमओ एमआर निगवाल, पंडित राजेंद्र परसाई सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


