भास्कर अपडेट्स:नवी मुंबई में 2 लोगों ने पुलिसकर्मी की ट्रेन के आगे धक्का देकर हत्या की, आरोपी फरार

नवी मुंबई में 2 अज्ञात लोगों ने एक पुलिसकर्मी की रबाले और घनसोली के बीच ट्रेन के आगे कथित तौर पर धक्का देकर हत्या कर दी। वाशी रेलवे पुलिस थाने के अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पुलिसकर्मी की पहचान घनसोली निवासी 42 वर्षीय विजय रमेश चव्हाण के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि बुधवार की रात सफेद शर्ट पहने लोगों ने चव्हाण पर किसी अज्ञात वस्तु से हमला किया और उसे ट्रेन के सामने धकेल दिया। हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दक्षिण एक्सप्रेस में 4 लोगों ने युवक के पैसे चुराए, वापस मांगने पर उसे पीट-पीटकर मार डाला हैदराबाद-दिल्ली दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुवार सुबह 4 चोरों ने युवक की हत्या कर दी। मृतक शशांक रामसिंह राज (25) सिकंदराबाद से झांसी जा रहा था। नागपुर के नजदीक 4 लोगों ने कथित तौर पर सुबह करीब 3.30 बजे उसकी जेब से 1700 रुपए चुरा लिए। राज को एहसास हुआ कि उसके पैसे गायब हैं और उसने चोरों से कहा कि वे पैसे वापस कर दें। लेकिन चोरों ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रेन महाराष्ट्र के नागपुर पहुंची तो जीआरपी ने 4 लोगों को हिरासत में लिया। AAP सांसद संजय सिंह ने BJP नेता अमित मालवीय और मनोज तिवारी को मानहानि नोटिस भेजा आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी नेता अमित मालवीय और मनोज तिवारी को मानहानि का नोटिस भेजा है। यह नोटिस उनकी पत्नी के वोटर आईडी को लेकर भेजा गया है। जिसमें बीजेपी के दोनों नेताओं ने दावा किया था कि उनकी पत्नी अनीता सिंह का वोटर आईडी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के पते पर है। हालांकि, संजय सिंह ने स्पष्ट करते हुए कहा था कि उनकी पत्नी का वोटर आईडी कार्ड नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के नॉर्थ एवेन्यू के पते पर है और उनका नाम सुल्तानपुर से जनवरी 2024 में ही हटवा दिया गया था। CM ममता बनर्जी का आरोप- बंगाल में BSF बांग्लादेशी आतंकियों की घुसपैठ में मदद करती है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) बांग्लादेशी आतंकियों और घुसपैठियों को राज्य में घुसने में मदद करती है। इसी वजह से बंगाल में अशांति फैल रही है। कोलकाता के नबन्ना सभाघर में राज्य प्रशासनिक समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि अगर BSF ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देना जारी रखती है, तो तृणमूल कांग्रेस (TMC) उनके खिलाफ प्रदर्शन करेगी। पूरी खबर पढ़ें… महाराष्ट्र: नवी मुंबई के होटल में आग लगी, आसपास की चार दुकानें जलीं महाराष्ट्र में नवी मुंबई के उल्वे सेक्टर 2 में एक होटल में गुरुवार को आग लग गई। होटल के अलावा, आसपास की चार दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने की वजह भी सामने नहीं आई। पूजा स्थल को लेकर ओवैसी की याचिका पर सुनवाई टली, सुप्रीम कोर्ट में अब 17 फरवरी को सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की पूजा स्थल को लेकर याचिका पर सुनवाई टाल दी है। अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी। ओवैसी ने पूजा स्थल अधिनियम 1991 को लागू करने की मांग की है। यह अधिनियम धार्मिक स्थलों के उस स्वरूप को बरकरार रखता है, जैसा वे 15 अगस्त 1947 को थे। दिल्ली में 2 बांग्लादेशी नागरिक समेत चार अरेस्ट, फर्जी दस्तावेज रैकेट के खिलाफ कार्रवाई दिल्ली पुलिस ने इललीगल इमिग्रेशन और फर्जी दस्तावेज रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 2 बांग्लादेशी नागरिकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर में न्यू ईयर मनाने गए 3 युवकों के होटल में शव मिले जम्मू-कश्मीर में डोडा में न्यू ईयर मनाने गए तीन युवकों का होटल में शव मिला। डोडा के SSP संदीप मेहता ने कहा, हमें जम्मू से एक कॉल आया कि आशुतोष नाम का एक व्यक्ति जो अपने दो दोस्तों के साथ नया साल मनाने के लिए भद्रवाह आया था। तीनों युवकों की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुकेश, आशुतोष और सनी के रूप में हुई है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *