स्वेज फार्म पर लगाई जाएगी सावित्री बाई फुले की प्रतिमा:विधायक गोपाल शर्मा ने की घोषणा; सावित्री बाई फुले की 194वीं जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित

सावित्री बाई फुले की 194वीं जयंती पर शुक्रवार को कई आयोजन हुए। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में भी सावित्री बाई फुले की 194वीं जयंती के मोके पर निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक गोपाल शर्मा ने घोषणा की कि स्वेज फार्म स्थित सावित्री बाई फुले सर्किल पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यहां 6 फीट की प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही चौराहे का भी सौंदर्यीकरण होगा। विधायक गोपाल शर्मा ने सावित्री बाई को पुष्पांजलि अर्पित की। शर्मा ने समाज सुधार और बालिका शिक्षा के क्षेत्र में सावित्री बाई के योगदान को अविस्मरणीय बताया। विधायक शर्मा ने निशुल्क चिकित्सा परामर्श और विशाल रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। सिविल राइट्स सोसायटी, जयपुर की ओर से पुष्पा देवी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से यह आयोजन हुआ। इस अवसर पर पार्षद रवि प्रकाश सैनी, भाजपा प्रवक्ता अशोक सैनी, सोसाइटी के अध्यक्ष एडवोकेट मनफूल सैनी, अशोक भादरा, डॉ. अपूर्वा सिंह, देवेंद्र कच्छवाहा, ओम राजोरिया सहित माली-सैनी समाज के लोगों ने सावित्री बाई को श्रद्धांजलि दी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *