मैहर में गाय को टक्कर मार डिवाइडर से भिड़ी कार:मासूम समेत 5 गंभीर रूप से घायल; सभी को किया रीवा रेफर

मैहर जिले के अमरपाटन थाना अंतर्गत एनएच-30 में नादन टोला के पास नहर पुल के पास शुक्रवार की शाम तेज रफ्तार कार गाय को टक्कर मारकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार मासूम समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया है। अमरपाटन टीआई केपी त्रिपाठी ने बताया कि बनारस से मैहर जा रही कार क्रमांक यूपी 16 डीएल 3357 सड़क पर बैठी गाय से भिड़कर नहर की पुलिया के डिवाइडर से भिड़ गई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कार में 5 वर्ष की मासूम समेत 5 लोग घायल हो गए। घायलों में विनायक सिंह 28 वर्ष, आयुषी सिंह 30 वर्ष, रेखा सिंह 31 वर्ष, अनुराग सिंह 29 वर्ष, राकेश सिंह 54 वर्ष और 5 वर्षीय मासूम तृषा सिंह सभी निवासी बनारस शामिल हैं। हादसे की खबर लगते ही हाईवे की पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पहुंची। देवी दर्शन के लिए मैहर जा रहे थे घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल अमरपाटन भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को संजय गांधी अस्पताल मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक कार में सवार सभी लोग बनारस से मां शारदा देवी के दर्शन के लिए मैहर जा रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *