मऊगंज में रामचरित मानस का आयोजन:अधकुड़वा पहाड़ में लेटे हुए बजरंगबली के दरबार में पहुंचे भक्त

मऊगंज जिले के हनुमना तहसील के अधकुड़वा पहाड़ में लेटे हुए बजरंगबली के दरबार मे ग्राम पंचायत चरैया के नव युवकों ने बजरंगबली के दरबार में अखंड रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया है। भाजपा नेता मृगेंद्र सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमें अपनी पुरानी परम्परा का अनुशरण करते रहना चाहिए और युवाओं से आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मुहिम में हिस्सा लें और अपने सनातन धर्म की रक्षा करें। रामचरित मानस पाठ सुनने के लिए श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। इनका हुआ सम्मान कलाकारों को भाजपा नेता एडवोकेट मृगेंद्र सिंह की ओर से शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया। जिसमें जय प्रकाश द्विवेदी, पिंकू द्विवेदी, दीनू द्विवेदी, स्वच्छताग्राही प्रेरक संघ हनुमना अध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, विनोद सिंधिया, दीपक तिवारी, कुलदीप द्विवेदी, वीरेंद्र द्विवेदी हैप्पी, कृष्ण गोपाल द्विवेदी, परमेश्वर पाल, बलदेव पाल, राहुल पाल आदि को सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *