खंडवा में 52 करोड़ की लागत से स्वीकृत पंधाना रोड का भूमिपूजन आज (बुधवार) पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह करेंगे। इस प्रोजेक्ट का श्रेय लेने की होड़ में खंडवा विधायक कंचन तनवे की सोशल मीडिया पोस्ट हास्यास्पद बन गई। विधायक ने मंत्री के साथ अपनी फोटो लगाकर एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें पंधाना रोड की मांग वाले पत्र का जिक्र था। लेकिन, जब लोगों ने पोस्टर को जूम करके देखा, तो वह पत्र नाली और पुलिया निर्माण की मांग से जुड़ा निकला। विधायक तनवे ने मंत्री राकेश सिंह से मुलाकात का फोटो लगाकर सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किया था। इसमें दावा किया गया कि यह पंधाना रोड की स्वीकृति के प्रयास का पत्र है। लेकिन हकीकत में वह पत्र एक अन्य सड़क पर किसानों के खेतों में भर रहे पानी की निकासी के लिए पुलिया निर्माण के लिए लिखा गया था। यानी श्रेय लेने की जल्दबाजी में गलत सड़क का पत्र और दूसरे काम का आवेदन एक ही पोस्टर में चिपका दिया गया। लोग बोले- दूसरे की मेहनत पर डाका क्यों?
पंधाना रोड पंधाना विधानसभा क्षेत्र (विधायक छाया मोरे) से जुड़ा है। ऐसे में लोगों ने खंडवा विधायक कंचन तनवे को उन्हीं की पोस्ट पर घेर लिया। लोगों ने कमेंट किए कि जब आपके खुद के क्षेत्र का मूंदी रोड खस्ताहाल है और वहां रोजाना हादसे होते हैं, तो वह क्यों नहीं बन रहा? ‘CM से मिलती हैं, फिर भी मूंदी रोड नहीं बना’
लोगों ने तंज कसते हुए कहा कि आप हफ्ते में एक बार मुख्यमंत्री से मिलने भोपाल जाती हैं, फिर भी अपने क्षेत्र का रोड स्वीकृत नहीं करवा पाईं। अब दूसरे क्षेत्र की विधायक की मेहनत पर डाका डालने की कोशिश क्यों कर रही हैं? बता दें कि 32 किलोमीटर लंबे खराब मूंदी रोड का 25 किलोमीटर हिस्सा खंडवा विधानसभा में आता है। मंत्री राकेश सिंह आज इन कार्यों का करेंगे भूमिपूजन
विवादों के बीच पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह आज जिले में करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे…


