IAS अफसर के विवादित बयान पर भड़का ब्राह्मण समाज:खिलचीपुर में पंडित रोहित नागर ने कहा- माफी नहीं मांगी तो बड़ा आंदोलन होगा

राजगढ़ जिले के पूर्व जिला पंचायत CEO और वर्तमान में कृषि विकास एवं कल्याण विभाग के उप सचिव IAS संतोष वर्मा की ओर से ब्राह्मण समाज को लेकर विवादित बयान के बाद पूरे प्रदेश में विरोध तेज हो गया है। उनके बयान की विभिन्न सामाजिक संगठनों और समुदाय लगातार निंदा कर रहा है। इसी कड़ी में खिलचीपुर के पंडित रोहित नागर ने एक वीडियो जारी कर कड़ा विरोध जताया। वीडियो में उन्होंने कहा कि बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर IAS संतोष वर्मा का बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वे ब्राह्मण बेटी को ‘दान में लेने’ जैसी आपत्तिजनक बात कहते नजर आ रहे हैं। माफी न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी रोहित नागर ने कहा कि शायद संतोष वर्मा की बुद्धि खराब हो गई है। ऐसा गलत समय आ गया कि एक अफसर इस तरह का बयान दे रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संतोष वर्मा ने पूरे मध्य प्रदेश के ब्राह्मण समाज से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो समाज प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेगा। ज्ञापन सौंपने और गिरफ्तारी की मांग नागर ने बताया कि सभी जिलों में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संतोष वर्मा की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैं अभी भी कह रहा हूं, संतोष वर्मा पूरे ब्राह्मण समाज से माफी मांग लें, अन्यथा आंदोलन बहुत बड़ा होगा और इसकी जिम्मेदारी खुद उन्हीं की होगी। IAS अधिकारी के बयान पर बढ़ता विरोध सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। कई समुदायों और संगठनों ने इस बयान की कड़ी निंदा की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *