डिंडौरी में ग्रामीणों ने पशु तस्करी करते गाड़ी पकड़ी:पुलिस थाने ले गई आरोपी, भड़के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

डिंडोरी जिले के सरवाही गांव में बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शहडोल-पंडरिया नेशनल हाईवे जाम कर दिया। यह विरोध पशु तस्करी के आरोप में पकड़ी गई गाड़ी और आरोपियों को पुलिस द्वारा थाने ले जाने के बाद शुरू हुआ। ग्रामीण बजाग पुलिस से सार्वजनिक रूप से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे उन्होंने जंगल किनारे एक वाहन (एमपी 20 जेड वी 3358) में पशु लोड करते हुए पकड़ा। जानकारी मिलने पर पुलिस सुबह 7 बजे घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों, जिनमें अजय लोरिया, राजकुमार सिंह, अशोक मलगाम और शिवकुमार शामिल थे, ने मांग की कि जिल्ली दास, उसके बेटे और जबलपुर के आजाद नगर, सुभाष वार्ड निवासी ड्राइवर राशिद अहमद के खिलाफ कार्रवाई गांव में ही सबके सामने की जाए। हालांकि, पुलिस सभी आरोपियों और वाहन को थाने ले गई, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी पर गुमराह करने का आरोप भी लगाया। इस संबंध में निरीक्षक एस.एल. मरकाम ने बताया कि वाहन और आरोपियों को थाने ले जाया गया है और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *