कोडरमा घाटी में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित:लोहे के एंगल से भरा ट्रक चट्टान से टकराया, ब्रेक फेल होने से हादसा

कोडरमा घाटी में बुधवार सुबह एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लोहे के एंगल से लदे इस ट्रक का ब्रेक फेल होने के बाद वह सड़क किनारे एक चट्टान से टकरा गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। यह हादसा रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी के नौवें माइल के पास हुआ। केबिन के शीशा को तोड़ते हुए एंगल निकल गए बाहर जानकारी के अनुसार, ट्रक हजारीबाग की एक लोहे की फैक्ट्री से एंगल लोड कर बिहार की ओर जा रहा था। नौवें माइल के पास पहुंचने पर ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया। ट्रक सीधे सड़क किनारे एक चट्टान से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक में लदे लोहे के एंगल केबिन को चीरते हुए सामने का शीशा तोड़कर बाहर निकल गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गनीमत रही कि एंगल चालक को छूकर निकल गए, जिससे वह किसी गंभीर चोट से बच गया। हालांकि, हादसे में वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पीसीआर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *