मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा… बलौदाबाजार से 163 श्रद्धालु रवाना:अयोध्या और काशी के लिए पलारी से 34 यात्री हुए शामिल, हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

बलौदाबाजार से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 163 तीर्थयात्रियों का दल अयोध्या और काशी के लिए रवाना हुआ। इस दल में पलारी नगर पंचायत, रोहांसी नगर पंचायत और पलारी जनपद पंचायत से चयनित 34 यात्री शामिल हैं। बुधवार को पलारी में नगर अध्यक्ष गोपी साहू, सीएमओ मनोज बंजारा और सीईओ पन्ना लाल धुर्वे ने इन यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का हिस्सा है। इस योजना के तहत हर महीने लगभग 850 लोगों का एक बड़ा दल विशेष ट्रेन से अलग-अलग तीर्थ स्थलों की यात्रा करता है। यात्रियों का चयन जिला पंचायत की देखरेख में आयोजित पारदर्शी लॉटरी के माध्यम से किया जाता है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर कर्मचारी तैनात यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसके लिए नगर पंचायत और जनपद स्तर के कर्मचारियों को विशेष ड्यूटी पर तैनात किया जाता है। इन कर्मचारियों की जिम्मेदारी यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाना और पूरी यात्रा के दौरान उनके रहने, खाने-पीने और तीर्थ स्थलों पर दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। 18 से 70 वर्ष तक के लोग ले सकते हैं योजना का लाभ पलारी से रवाना होने वाले यात्रियों में डॉ. आरआर जाल, उनकी पत्नी एस मती जाल, पूना राम यादव, दुरुपत यादव, गोपाल साहू, नंद लाल, ललिता वर्मा, प्रेम लाल और कुंती वर्मा जैसे श्रद्धालु शामिल हैं। इस योजना में 18 से 70 वर्ष आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। हर यात्री की यात्रा बने अविस्मरणीय- नगर अध्यक्ष नगर अध्यक्ष गोपी साहू ने इस अवसर पर कहा, “यह योजना केवल यात्रा भर की नहीं है, बल्कि एक समग्र सेवा है। हमारे कर्मचारी पूरी निष्ठा से यह सुनिश्चित करते हैं कि हर यात्री की यह पवित्र यात्रा सुगम और अविस्मरणीय बने।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *