‘राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2025’:बहादूर बच्चों को छत्तीसगढ़ सराकर देगी 25 हजार नकद इनाम

छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के बच्चों को किसी विशेष घटना में प्रदर्शित उनके अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता और वीरता के सम्मान में ‘राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2025’ प्रदान करने जा रही है। इस पुरस्कार के अंतर्गत 5 बालक/बालिकाओं को 25 हजार रुपए नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार से संबंधित ज्यादा जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, जी.ई. रोड, रायपुर स्थित कार्यालय के सूचना पटल पर 20 दिसंबर तक देखी जा सकती है। इच्छुक आवेदक अपनी प्रविष्टियां 20 दिसंबर 2025 तक जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रस्तुत कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *