शहडोल में 40 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाई:अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम; कारणों का पता लगा रही पुलिस

शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के चकरवाह गांव में एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान चकरवाह गांव निवासी गुड्डी पति मस्तराम कोल (40) के रूप में हुई है। महिला ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगा ली थी। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ब्यौहारी पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *