कोरिया जिले के बरेल गांव में विवाहित महिला का गांव के ही एक युवक से अवैध होने की शंका पर ससुराल वालों ने महिला और उसके कथित प्रेमी के चेहरे पर कालिख पोती दी और जूते की माला पहनाई। इस दौरान गांव के बुजुर्ग बच्चे सभी मौजूद रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है। महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज हुआ है। महिला का कहना है कि पति को अवैध संबंध का शक था, झगड़े के बाद उसने उसे घर से निकाल दिया था। इसलिए वह दूसरे युवक के घर रहने चली गई थी। पति ने घर से निकाला तो प्रेमी के पास चली गई महिला जानकारी के मुताबिक, कोरिया जिले में महिला की शादी हो गई थी। उसका अवैध संबंध गांव के ही ओमप्रकाश पनिका के साथ था। जिसे लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। 21 नवंबर को दोनों के बीच अवैध संबंध के शक पर विवाद हुआ तो पति ने पत्नी को घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद सुशीला ओमप्रकाश के घर चली गई। कालिख पोती, जूते की माला पहनाई महिला के प्रेमी ओमप्रकाश के घर रहने से नाराज उसके चाचा ससुर राय सिंह, गुलाब सिंह, चाची सास उर्मिला और अनीता उसे और ओमप्रकाश को पकड़कर गांव के बीच सार्वजनिक स्थल पर ले आए और पंचायत बैठाई। ग्रामीणों की पंचायत में ससुराल पक्ष के लोगों ने दोनों के बीच अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। पंचायत में ओम प्रकाश चोर है के नारे लगाए। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने दोनों के चेहरे पर कालिख पोत दी और दोनों को जूते की माला पहनाई। ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला से कहा कि आज के बाद वह हमारे लिए मर गई है। बता दें कि महिला का विवाह करीब 8 साल पहले हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं। वहीं ओमप्रकाश भी शादीशुदा है और उसका एक बच्चा है। पुलिस ने दर्ज की FIR भरी पंचायत में अवैध संबंध के शक पर कालिख पोतने और जूते की माला पहनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में महिला की शिकायत पर जनकपुर पुलिस ने राय सिंह, गुलाब सिंह, उर्मिला सिंह व अनीता सिंह के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 133, 3(5) BNS का अपराध दर्ज किया है। रिपोर्ट में महिला ने बताया है कि पति द्वारा अवैध संबंध के शक पर विवाद करने और घर से निकाले जाने के बाद वह ओमप्रकाश के परिवार से अच्छा संबंध होने के कारण उसके घर रहने चली गई थी। इससे आक्रोशित होकर ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें अपमानित किया। जनकपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि मामले में FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। …………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड…हाथ-पैर बांधकर पिटाई: सरगुजा में आधीरात घरवालों ने पकड़ा, बाहर गया था पति; सामाजिक-बैठक कर प्रेमी संग भेजी गई प्रेमिका छत्तीसगढ़ के सरगुजा में शादीशुदा गर्लफ्रेंड से आधी रात को मिलने आए बॉयफ्रेंड को परिजनों ने पकड़ लिया। परिवार के लोगों ने दोनों के हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई कर दी। अब सामाजिक बैठक के बाद महिला को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया है। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…


