IAS के बयान पर इंदौर में ब्राह्मण समाज पहुंचा थाने:लोग बोले- यह असंवेदनशील, बयान धार्मिंक-जातिगत भावनाएं भड़काने वाला

आईएएस संतोष वर्मा के बयान का विरोध जारी है। बुधवार को इंदौर में ब्राह्मण समाज के लोग राजेंद्र नगर थाने पहुंचे। सभी ने वर्मा पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। ब्राह्मण समाज की ओर से आरोप लगाया कि वर्मा का ब्राह्मण और उनकी बेटियों को लेकर दिया गया बयान जातिगत और धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला है। यह बयान ना केवल असंवेदनशील और सामुदायिक सौहार्द भंग करने वाला है बल्कि लैंगिक असम्मान, जातिगत विभाजन और भाषा की अनुचितता भी है। वर्मा ने ब्राह्मणों की जातिगत और धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाई है। उन्होंने जानबूझकर इस तरह का बयान देकर ब्राह्मण जाति के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 के अंतर्गत अपराध किया है। उनका ये बयान भारतीय न्याय संहिता की धारा 302 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। इसलिए ब्राह्मण समाज ने राजेंद्र नगर थाने में आवेदन देकर वर्मा पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 298 और 302 के अंतर्गत केस दर्ज करने की मांग की। IAS संतोष वर्मा का बयान- ब्राह्मण बहू दान में मिलने तक जारी रहे आरक्षण अजाक्स के प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा का विवादित बयान सामने आने के बाद बवाल शुरू हुआ। रविवार को आयोजित प्रांतीय अधिवेशन में वरिष्ठ IAS अधिकारी और नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष वर्मा ने कहा कि “जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनता, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए।” इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद विरोध तेज हो गया है। मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर नायक ने इसे “घोर आपत्तिजनक और सवर्ण समुदाय का अपमान” बताते हुए IAS आचरण नियमों के तहत कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *