उमरिया के दैगवां में जुआ खेलते 10 लोग गिरफ्तार:32,500 रुपए नकद, 4 बाइक जब्त; स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था खेल

उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना पुलिस ने मंगलवार रात ग्राम दैगवां में जुआ फड़ पर छापा मारा। मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में स्ट्रीट लाइट की रोशनी में जुआ खेलते 10 आरोपियों को मौके से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32,500 रुपए नकद, 52 ताश के पत्ते और 4 मोटरसाइकिलें जब्त कीं। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ये आरोपी हुए गिरफ्तार राहुल शीतलानी (पिता दीपक शीतलानी, निवासी बाजारपुरा), मोहम्मद नवाब अहमद (पिता अबरार अहमद, निवासी पांच नंबर), राहुल बर्मन (पिता विश्नू वर्मन, निवासी पांच नंबर), गुड्डा गुप्ता (पिता स्व. दशरथ प्रसाद, निवासी बाजारपुरा), शंभू रजक (पिता शिव प्रसाद, निवासी पांच नंबर), संजय वर्मा (पिता स्व. बाबूलाल वर्मा, निवासी कृष्णा कॉलोनी), अमित सिंह (पिता स्व. विजय सिंह, निवासी बाजारपुरा), अतुल सोनी (पिता प्रताप सोनी, निवासी बाजारपुरा), सत्यजीत बर्मन (पिता रघुनाथ वर्मन, निवासी कृष्णा कॉलोनी) और वाजिद खान (पिता स्व. वाहिद खान, निवासी दैगवां) शामिल हैं। एसडीओपी एसबी बोहित ने बुधवार को बताया कि दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है और।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *