बांसवाड़ा में बोतल मारकर फोड़ा सिर:रास्ता रोककर किया झगड़ा, गंभीर घायल का इलाज जारी

बांसवाड़ा में आंबापुरा थाना इलाके के रामगढ़ गांव में रास्ता रोककर एक व्यक्ति का सिर शराब की बोतल से फोड़ने का मामला सामने आया है। आरोपी ने शराब के नशे में यह हमला किया।
सिर फूटने से गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रास्ता रोककर किया विवाद
​जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति गौतम पुत्र कलिया निवासी रामगढ़ है। परिजनों ने बताया कि गौतम गांव में किसी से रुपए लेने के लिए गए थे और वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में उन्हें रोका और उनके सिर पर शराब की बोतल मार दी, जिससे उन्हें सिर में चोट आई। घायल एमजी हॉस्पिटल में भर्ती
​घटना के बाद परिजनों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल गौतम को सबसे पहले स्थानीय अस्पताल बदरेल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, चोट की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार रात को उन्हें बांसवाड़ा स्थित एमजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि एमजी अस्पताल में उपचार के बाद गौतम को वार्ड में भर्ती कर लिया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *