टॉप-10 वारंटी गिरफ्तार:सुहागपुरा पुलिस ने पकड़ा, प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी थी तलाश

ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत सुहागपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के टॉप-10 वांछित वारंटी और दो प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सुहागपुरा के थानाधिकारी उप निरीक्षक छबीलाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। बंजारी फंटा के पास टीम ने एक व्यक्ति को बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल पर आते देखा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोका और नाम-पता पूछा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय पिता किशनलाल उर्फ जानकीलाल मीणा, निवासी जनता कॉलोनी तालाब खेड़ा, थाना प्रतापगढ़ बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और पत्थर लेकर सामने आ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रतापगढ़ थाना के दो संपत्ति संबंधी मामलों में वांछित था और थाना क्षेत्र के टॉप-10 वांछित वारंटियों में शामिल था। आरोपी पहले भी संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *