धौलपुर में अवैध चंबल बजरी परिवहन पर कार्रवाई:पुलिस को बीहड़ों में भागे आरोपी ड्राइवर, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

धौलपुर सदर थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित चंबल बजरी से भरी चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। पुलिस को देखकर चालक मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर चंबल के बीहड़ों में फरार हो गए। सूचना पर टीम ने घेरा, प्रेशर उठाकर बजरी खाली की सूचना मिलने पर स.उ.नि. गिरवर सिंह गश्त पर थे। DST सहायक प्रभारी प्रेमसिंह एएसआई से सूचना मिली थी कि घेड गांव की तरफ से चार ट्रैक्टर अवैध चंबल रेता लेकर धौलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर टीम सरकारी वाहन से गांव फौजी के अड्डे के पास पहुंची, जहां सुप्रीम कोर्ट से प्रतिबंधित चंबल बजरी से भरे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दिए। पुलिस वाहन देखते ही चालकों ने ट्रैक्टर मोड़ लिए और घेड गांव की ओर भागने लगे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन चालकों ने सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रेशर उठाकर बजरी खाली कर दी और ट्रैक्टर छोड़कर चंबल के बीहड़ों में भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। बिना परमिट का अवैध खनन जांच में पाया गया कि ट्रैक्टरों में कुछ अवैध चंबल रेता मौजूद थी और बजरी के परिवहन के लिए किसी भी प्रकार का वैध अनुज्ञापत्र नहीं था। बजरी चंबल नदी के घड़ियाल अभयारण्य प्रतिबंधित क्षेत्र से चोरी-छिपे लाई जा रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *