अबोहर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू:बोले-सारा भ्रष्टाचार AAP के कार्यकाल में हो रहा, धार्मिक स्थानों को राजनीति का अखाड़ा बनाया

केंद्रीय राज्य रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू 26 नवंबर को अबोहर पहुंचे। वे यहां एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रेलगाड़ी से आए थे। इस दौरान उन्होंने लोगों की रेल संबंधी समस्याओं को सुना और रेलवे परिसर का भी दौरा किया। इस अवसर पर एसडीएम कृष्ण पाल राजपूत भी विशेष रूप से उपस्थित थे। अबोहर के समाज सेवक राजेश गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर प्लेटफॉर्म नंबर दो पर शौचालय बनाने की मांग की। वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की कही बात इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन अब सबकी पसंदीदा बन चुकी है और हर शहर इसे अपने यहां से गुजरते देखना चाहता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनका प्रयास रहेगा कि इस ट्रेन का अबोहर क्षेत्र में ठहराव हो। बिट्टू ने बताया कि उनके पास अनेक प्रस्ताव पहुंचे हैं, जिन पर चर्चाएं होती रहती हैं और रोज नए चार्ट बनते हैं। उन्होंने बंद पड़ी उद्यान आभा ट्रेन को भी जल्द शुरू करने की बात कही। श्री आनंदपुर साहिब जैसे धार्मिक स्थान को भी राजनीति का अखाड़ा बनाया रवनीत बिट्‌टू ने आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने श्री आनंदपुर साहिब जैसे धार्मिक स्थान को भी राजनीति का अखाड़ा बना रखा है। बिट्टू ने केजरीवाल के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी ने बिल्कुल भ्रष्टाचार नहीं किया और अगर ऐसा किया तो उनका कुछ न रहे। सारा भ्रष्टाचार AAP के कार्यकाल में हो रहा इस पर मंत्री ने कहा कि परमात्मा खुद उन्हें उनके कर्मों का फल देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP के मंत्री, विधायक और कई अधिकारी रोज भ्रष्टाचार के मामलों में पकड़े जा रहे हैं, और यह सारा भ्रष्टाचार AAP के कार्यकाल में ही हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर पंजाब का करोड़ों रुपया खर्च हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *