खैरथल महाविद्यालय में संविधान दिवस पर कार्यक्रम:संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया, क्विज-पोस्टर प्रतियोगिताएं भी हुईं

राजकीय महाविद्यालय खैरथल में NSS के तत्वावधान में संविधान दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने संविधान की प्रस्तावना और वंदे मातरम् का सामूहिक वाचन किया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के डॉ. गजेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को संविधान के निर्माण और उसकी विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीतू जेवरिया ने भी संविधान की उपयोगिता पर जोर दिया और विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी साक्षी जैन ने किया। इस दौरान क्विज और पोस्टर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। क्विज प्रतियोगिता में कुशाल जाटव ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय और रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में पूजा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि चरणो कौर और कृष्ण कुमार दूसरे स्थान पर रहे। हीना और नेहा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *