धौलपुर में विहिप मातृशक्ति की बैठक:अभिलाषा यादव ने पंच परिवर्तन, लव जिहाद पर दिया मार्गदर्शन

धौलपुर में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) मातृशक्ति की जिला स्तरीय बैठक भार्गव वाटिका स्थित सदन में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय संयोजिका अभिलाषा यादव ने की, जबकि जिला उपाध्यक्ष पूनम शर्मा ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम का शुभारंभ अभिलाषा यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पूनम शर्मा, मीरा शर्मा और ऋतु पाण्डेय ने अभिलाषा यादव तथा सेवा भारती की जिला सह-मंत्री रेनू भार्गव का पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। बैठक के दौरान अभिलाषा यादव ने पंच परिवर्तन, कुटुंब प्रबोधन, धर्म परिवर्तन और लव जिहाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि मातृशक्ति द्वारा 7 से 14 दिसंबर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस जिला स्तरीय बैठक में सेवा भारती की जिला सह-मंत्री रेनू भार्गव, संस्कारशाला आचार्या मीरा शर्मा, प्रखण्ड मंत्री अशोक कुलश्रेष्ठ, विशेष संपर्क प्रमुख राम शर्मा, वैष्णवी फाउंडेशन की ऋतु पाण्डेय और भारत तिब्बत मंच के जिला अध्यक्ष दुष्यंत सहित कई अन्य मातृशक्ति कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *