बारां एसीबी की टीम ने कोटा में तिलम संघ के महाप्रबंधक (जीएम) रमेश चंद्र बैरागी को 30 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोपी MSP के सेंटर रिन्युअल की एवज में रिश्वत की डिमांड कर रहा था। परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी को की थी। इसके बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। एडिशनल एसपी बारां एसीबी कालू राम वर्मा ने बताया कि परिवादी ने पलायथा में MSP सेंटर के लिए आवेदन कर रखा था। सेंटर के रिन्युअल करने की एवज में तिलम संघ का महाप्रबंधक रिश्वत की डिमांड कर रहा था। परिवादी की शिकायत पर सत्यापन करवाया गया। शिकायत सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। जिसके बाद आज ट्रेप की कार्रवाई की गई। तिलम संघ के महाप्रबंधक रमेश चंद्र बैरागी को 30 हजार की रिश्वत लेते ट्रेप किया। फिलहाल कार्रवाई जारी है। खबर अपडेट की जा रही है।


