खण्डेलवाल वैश्य धाम पर 21 दिसंबर को आयोजित होने वाले खण्डेलवाल वैश्य महाकुंभ के अवसर पर एक स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा। इसकी 5000 प्रतियां छापी जाएंगी। इस स्मारिका में खण्डेलवाल समाज के उद्गम स्थल, खण्डेलवाल वैश्य धाम और भविष्य की योजनाओं से संबंधित जानकारी शामिल होगी। इसमें महाकुंभ के आयोजन के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला जाएगा। स्मारिका में कुलदेवी माताओं और गोत्रों से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, आजीवन संरक्षक ट्रस्टीज, आजीवन ट्रस्टीज, आजीवन सदस्यों और ट्रस्ट के पदाधिकारियों की तस्वीरें प्रकाशित होंगी। समाज के 72 गोत्रों की सभी 37 कुलदेवी माताओं की तस्वीरें भी इसमें शामिल होंगी।


