सीहोर के चाणक्यपुरी क्षेत्र में वीआईटी (VIT) यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर का शव उनके किराए के मकान में मिला है। मृतक की पहचान संग्राम केसरी दास के रूप में हुई है, जो आष्टा के पास स्थित वीआईटी यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रॉनिक्स पढ़ाते थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब यूनिवर्सिटी पहले से ही छात्रों के उग्र प्रदर्शन और पीलिया से हुई मौतों के आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। अस्पताल में शव छोड़कर चला गया व्यक्ति
पुलिस और अस्पताल सूत्रों के अनुसार, आज एक व्यक्ति प्रोफेसर का शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और फिर वहां से चला गया। इसके बाद पुलिस को मृतक की पहचान करने में कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद उनकी शिनाख्त मूलतः ओडिशा निवासी संग्राम केसरी दास के रूप में हो सकी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक के परिजन शाम तक सीहोर पहुंचने वाले हैं। छात्रों ने किया भारी बवाल
गौरतलब है कि वीआईटी कॉलेज पिछले कुछ दिनों से गंभीर विवादों में है। बीती रात ही यहां छात्रों ने भोजन और पानी की खराब गुणवत्ता को लेकर कॉलेज परिसर में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की थी। छात्रों का आरोप है कि गंदे पानी और भोजन के कारण कई विद्यार्थी पीलिया का शिकार हुए हैं, और कुछ की जान भी गई है। 30 तक बंद है कॉलेज, पुलिस छावनी बना परिसर
छात्रों के उग्र प्रदर्शन, बस और एंबुलेंस में तोड़फोड़ के बाद कॉलेज प्रबंधन ने 30 नवंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है। कैंपस में भारी पुलिस बल तैनात है। लगभग 4000 छात्रों ने हॉस्टल वार्डन और गार्ड्स पर मारपीट के आरोप लगाए थे। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच अब फैकल्टी की संदिग्ध मौत ने यूनिवर्सिटी में दहशत और बढ़ा दी है। पुलिस प्रोफेसर की मौत के कारणों की भी गहनता से जांच कर रही है। एमपी-सीहोर की VIT यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स ने फिर आग लगाई:कैम्पस छोड़कर जा रहे छात्र; रात में 4 हजार स्टूडेंट्स ने बस-कारें फूंकीं मध्य प्रदेश में सीहोर की वीआईटी यूनिवर्सिटी में छात्रों का उग्र प्रदर्शन बुधवार को भी जारी है। यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग में कुछ छात्रों ने सुबह फिर आग लगा दी। हालात बिगड़ते देख कैंपस में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है… पूरी खबर पढ़ें सीहोर के वीआईटी में मारपीट, हंगामा, आगजनी की 30 तस्वीरें:स्टूडेंट्स एडमिन ब्लॉक में घुसे, बस-कार और गार्ड रूम जलाया, फोर्स तैनात सीहोर के आष्टा स्थित वीआईटी युनिवर्सिटी में मंगलवार रात हालात अचानक बेकाबू हो गए। करीब 4 हजार छात्र कॉलेज परिसर में जमा हो गए और देखते ही देखते बसें और गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं। कई वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए, एम्बुलेंस में तोड़फोड़ हुई और परिसर में अफरा-तफरी मची रही… देखिए 30 तस्वीरें


