रीवा में आयोजित 11वीं राज्य स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स मीट 2025 में विदिशा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले की टीम ने कुल 38 पदक हासिल किए। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनके प्रदर्शन की सराहना की। मास्टर एथलेटिक्स संघ विदिशा के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव और सचिव कमल राठौर के नेतृत्व में 17 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। 13 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। 20 गोल्ड मेडल जीते विदिशा टीम ने कुल 20 गोल्ड, 13 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। नेशनल टूर्नामेंट के लिए सिलेक्ट इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर विदिशा जिले के खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो अजमेर में आयोजित होगी। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने केरल और हैदराबाद में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विदिशा के खिलाड़ियों सुरेखा पाल, सुनील राय और दिनेश श्रीवास्तव को श्रीफल और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता से लौटने पर विदिशा में सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।


