आलीराजपुर में अवैध शराब से भरी बोलेरो पलटी:ITI छात्र को टक्कर मारी, गंभीर घायल, लोगों ने लूटी शराब; राज्यमार्ग पर लगा लंबा जाम

अलीराजपुर जिला मुख्यालय के अंबेडकर नगर में बुधवार दोपहर एक अवैध शराब से भरी बोलेरो बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में फुटपाथ पर खड़ा एक आईटीआई छात्र गंभीर घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से नाराज आईटीआई छात्रों ने हंगामा कर दिया। वहीं मौके से कुछ लाेग शराब की पेटियां लेकर भाग गए। बेकाबू होकर खंभे से टकराई हादसा घटना खंडवा-बड़ौदा राज्यमार्ग पर दोपहर करीब 12 बजे हुआ। तेज गति से आ रही बोलेरो का अचानक बेकाबू हो गई और एक बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा पूरी तरह मुड़ गया। वाहन में अवैध शराब भरी थी। देखें हादसे की 3 तस्वीरें आईटीआई छात्र टकराया, सिर में आई गंभीर चोट वहीं मौके पर खड़ा आईटीआई छात्र थावरिया (23) गंभीर घायल हो गया। वह संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लौट रहा था, तभी बोलेरो की चपेट में आ गया। उसे सिर में गंभीर चोट आई। सूचना मिलते ही टीआई सोनू शितोले और एसडीओपी मौके पर पहुंचे। 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल छात्र को जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार, छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। खंडवा-बड़ौदा राज्यमार्ग पर लगा जाम हादसे के कारण खंडवा-बड़ौदा राज्यमार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर रास्ता खुलवाया। वहीं इस घटना से नाराज आईटीआई छात्र कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। शराब की पेटियां साथ ले गए लाेग बोलेरो पलटने के बाद उसका चालक मौके से फरार हो गया। वहीं इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोग शराब की पेटियां अपने साथ ले गए। टीआई सोनू शितोले ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *