फरीदकोट में लूटपाट करने वाले 5 बदमाश अरेस्ट:वारदात को अंजाम देने की बना रहे थे योजना, कुल्हाड़ी समेत तेजधार हथियार बरामद

पंजाब में फरीदकोट जिले की थाना जैतो पुलिस ने लूट की वारदात की योजना बना रहे एक गिरोह के 5 सदस्यों को तेजधार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पार्टी ने आरोपियों से 2 लोहे के खंडे, 1 कुल्हाड़ी, 1 कापा और लोहे के दस्‍ते में लगी एक तीखी पत्ती बरामद की है। आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह उर्फ सन्नी निवासी फतेहगढ़ दबड़ीखाना,सुरिंदर सिंह उर्फ सैंडी निवासी फतेहगढ़ दबड़ीखाना, लक्खा सिंह निवासी छज्जघाड़ा मोहल्ला जैतो, हैप्पी निवासी वाल्मीकि कॉलोनी जैतो और सुखप्रीत सिंह निवासी सरावां, जिला फरीदकोट के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के निर्देश पर डीएसपी जैतो इकबाल सिंह एवं थाना जैतो के एसएचओ इंस्पेक्टर नवप्रीत सिंह की निगरानी में एएसआई शमशेर सिंह पुलिस टीम सहित संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति एक गिरोह बनाकर तेजधार हथियारों से लैस होकर लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जैतो के कोटकपूरा रोड स्थित वीरान ईंट-भट्ठे के पास छापेमारी कर सभी 5 आरोपियों को काबू किया। मौके से तेजधार हथियार भी बरामद किए गए। इस संबंध में इनके खिलाफ थाना जैतो में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस : डीएसपी डीएसपी जैतो इकबाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की पूछताछ की जाएगी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इस गिरोह में शामिल 3 आरोपियों पर पहले भी चोरी तथा अन्य गंभीर धाराओं के तहत 9 मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *