सिरोही के पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को मतदाता जागरूकता का संकल्प दिलाया गया और संवैधानिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य हीरा खत्री ने बताया कि प्रार्थना सभा में बालिकाओं को संवैधानिक अधिकार, नैतिक मतदान, लोकतांत्रिक मूल्य और एसआईआर-2026 के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उत्सव एवं जयंती प्रभारी गोपाल सिंह राव ने छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना, नागरिक कर्तव्यों और जिम्मेदार मतदान की महत्ता समझाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों का जागरूक होना और मतदान में राष्ट्रहित को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उप प्रधानाचार्य वर्षा त्रिवेदी ने स्वीप कार्यक्रम और ईएलसी गतिविधियों की जानकारी दी, साथ ही नई मतदाता पीढ़ी को सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। उप प्रधानाचार्य देवी लाल और व्याख्याता प्रतिभा आर्य ने भी छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में गोपाल सिंह राव ने विद्यालय स्टाफ और बालिकाओं को मतदाता शपथ दिलाई। सभी ने निष्पक्ष, निर्भीक और नैतिक मतदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सुमन कुमारी, व्याख्याता पारस राजपुरोहित, वरिष्ठ अध्यापक शर्मिला डाबी, कुसुम परमार, कल्पना चौहान, ममता कोठारी, श्रद्धा सिंदल, सोनल राठौड़, गणपत राज खत्री, कीर्ति सोलंकी, संतोष कुंवर, अजय पाल सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं।


