फाजिल्का के घंटाघर चौक पर उस वक्त हंगामा हो गया, जब चौक के आस-पास रेहड़ियां लगाकर कपड़े और अन्य सामान बेचने वाली महिलाएं और एक व्यक्ति आपस में झगड़ा करने लगे। एक दूसरे पर आरोप लगाए गए कि उन्हें यहां काम करने नहीं दिया जा रहा। महिला का कहना है कि उनकी जगह पर उक्त व्यक्ति रेहड़ी लगा रहा है। जबकि व्यक्ति का कहना है कि कोई भी यहां आकर रेहड़ी लगा सकता है, जगह किसी की नहीं है। हालांकि स्थानीय दुकानदारों का कहना है बेवजह उक्त लोगों ने यहां पर अवैध कब्जा कर रखा है। जिस पर कार्रवाई होनी चाहिए। रेहड़ी लगाने को लेकर हुआ विवाद प्राप्त जानकारी अनुसार चौक घंटाघर में चौक के आसपास महिलाएं और लोग रेहड़िया लगाकर सर्दी के कपड़े बेचने बैठे है। इसी दौरान उक्त कपड़ा विक्रेता महिलाओं और एक व्यक्ति के बीच रेहड़ी लगाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आपस में बहस पड़े। देखते ही देखते रास्ते से गुजर रहे लोग भी रुकने लगे और चौक पर जमकर हंगामा हुआ। हालांकि महिला का कहना है कि वह पिछले लंबे समय से यहां अपनी रेहड़ियां लगा कपड़े बेचने का कार्य कर रहे है, और उक्त व्यक्ति आज अपनी रेहड़ी ले आया और उनकी जगह पर रेहड़ी लगा रहा है जो गलत है। दुकानदार बोले- रेहड़ी वालों ने कर रखा अवैध कब्जा जबकि उधर दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने कहा कि जगह इन महिलाओं की नहीं है, यहां पर कोई भी रेहड़ी लगाकर समान बेच सकता है। बेवजह उसके साथ विवाद किया जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि चौक घंटाघर फाजिल्का की शान है। रेहड़िया लगाकर उक्त लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है, जो ट्रैफिक में बाधा बनता है। जिस पर नगर कौंसिल को कार्रवाई करनी चाहिए। शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई नगर कौंसिल के सुपरिटेडेंट राजेश कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार उन्हें लिखित में शिकायत दें। जिसके बाद चौक के आस-पास लगी रेहड़ियों को हटवा दिया जाएगा ।


