अमृतसर में सड़क पर विवाद, पिस्तौल तानी:वीडियो वायरल: सरदार की पगड़ी गिरी, जमकर गाली गलौज और हाथापाई, व्यवस्था पर सवाल

अमृतसर बीच सड़क पर सड़क ​व्यक्ति द्वारा कुछ लोगों पर पिस्तौल तानने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। अमृतसर शहर के राम तीर्थ रोड पर स्थित मधुबन कॉलोनी का एक वीडियो बीती रात का बताया जा रहा है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई देता है कि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति पर बंदूक ताने हुए खड़ा है। वहीं झगड़े के दौरान एक सरदार की पगड़ी भी उतरती हुई दिखाई दे रही है, जिससे घटना को लेकर लोगों की नाराजगी और चिंता और बढ़ गई है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे को गाली-गलौज करते भी नजर आ रहे हैं, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण दिख रहा है। लोगों ने उठाया व्यवस्था पर सवाल जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। रिहायशी इलाके में इस तरह का हथियारबंद विवाद लोगों को चौका रहा है। कई लोग कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ इसे किसी निजी झगड़े का परिणाम बता रहे हैं। स्थानीय निवासियों में भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज है और वे प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो में दिख रहे लोग कौन हैं और विवाद की असल वजह क्या थी। वायरल होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि पुलिस मामले की जांच कर उचित कदम उठाएगी, ताकि इलाके में फिर से शांति और सामान्य माहौल स्थापित हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *