अमृतसर में अखबार 3 की दुकानों में आग:दमकल की 3 गाड़ियां पहुंची, शॉर्ट सर्किट से हादसा, 15 दिन पहले की थी शिकायत

अमृतसर के हाल गेट के बाहर आज दोपहर अखबारों की दुकानों में भीषण आग लग गई। इस घटना में तीन दुकानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 15 दिन पहले ही बिजली विभाग को तारों में शॉर्ट सर्किट होने की शिकायत की थी। आग इतनी भयंकर थी कि फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंचने के बावजूद उस पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। आग से दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी आग दुकानदार सविता नारंग ने बताया कि लगभग 15 दिन पहले उन्होंने बिजली बोर्ड में शिकायत दर्ज कराई थी कि तारों से करंट आ रहा है। जिससे उनके शटर में भी करंट महसूस हो रहा था। उनकी लाइट ठीक करने आए बिजली कर्मियों से तारों को टेप से ठीक करने का अनुरोध किया गया था, लेकिन यह काम नहीं किया गया। उन्हें संदेह है कि आग उन्हीं तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी है। एक अन्य दुकानदार परवीन सहगल ने बताया कि उनके पड़ोसी दुकानदार अशोक कुमार ने उन्हें अपनी दुकान से धुआं निकलने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू सिविल डिफेंस अधिकारी सुखचैन सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुष्टि की कि आग से काफी नुकसान हुआ है, क्योंकि सभी दुकानें अखबारों से भरी थीं और सारा माल जलकर खाक हो गया। आग अभी भी रुक-रुक कर सुलग रही है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए दो और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई हैं। आग बुझाने के लिए टीन की छतों को हटाया जा रहा है। मौके पर पुलिस भी मौजूद है और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *