जगराओं में सीड स्टोर के बाहर किसानों का धरना:दुकानदार पर खराब बीज देने का आरोप, फसल का मुआवजा देने की मांग

लुधियाना जिले मे जगराओं के लिंक रोड पर एक बीज की दुकान के बाहर किसानों ने खराब गुणवत्ता वाले बीज के आरोप लगाते हुए धरना- प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने की सूचना मिलते ही किसी भी तरह का विवाद न हो, इसके लिए पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों से बातचीत की। गांव कोकरी फूला सिंह निवासी किसान केवल सिंह ने बताया कि उन्होंने लिंक रोड स्थित एक बीज भंडार से धान का बीज खरीदा था। सिंह के अनुसार, उन्होंने एक विशेष कंपनी का बीज मांगा था, लेकिन दुकानदार ने अपनी गारंटी पर उन्हें दूसरा बीज दिया। दुकानदार ने कथित तौर पर आश्वासन दिया था कि यह बीज बेहतर उपज देगा और फसल खराब होने पर वह पूरी जिम्मेदारी लेगा। दुकानदार पर अपनी बात से मुकरने का आरोप किसान ने कहा कि, जब फसल खराब हो गई, तो दुकानदार अपनी बात से मुकर गया। किसान नेताओं ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए आरोप लगाया कि यदि दुकानदार ने कोई गारंटी नहीं दी थी, तो वह 30 बोरी गेहूं के पैसे माफ करने की पेशकश क्यों कर रहा है। किसान नेताओं का दावा है कि यह दुकानदार की गलती स्वीकार करने और जिम्मेदारी से बचने का प्रयास है। धरने पर बैठे किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक किसान केवल सिंह को उचित मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन एक दिन या सौ दिन तक भी चल सकता है। उन्होंने यह भी दोहराया कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *