धौलपुर में ‘टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 3.0:युवाओं को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य, 8 दिसंबर तक चलेगा अभियान

धौलपुर में भारत सरकार के निर्देश पर ‘टोबेको फ्री यूथ कैंपेन 3.0’ की शुरुआत की गई है। यह अभियान 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ है। जो 8 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और जिले को तंबाकू मुक्त बनाना है। अभियान को लेकर बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी धर्म सिंह मीणा के साथ डॉक्टर चेतराम मीणा ने जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत छह प्रमुख उद्देश्य निर्धारित किए गए हैं। इनमें तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना, तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करना और गांवों को तंबाकू मुक्त बनाना शामिल है। इसके अतिरिक्त, कोटपा अधिनियम 2003 का सख्ती से अनुपालन कराना, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जागरूकता फैलाना और तंबाकू मुक्ति के लिए उपचार एवं परामर्श सेवाएं प्रदान करना भी इसके मुख्य लक्ष्य हैं। इन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें जिला और ब्लॉक स्तर पर कार्ययोजना का अनुमोदन तथा जन जागरूकता पोस्टर का विमोचन शामिल है। विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। तंबाकू मुक्त गांव बनाने के लिए पंचायती राज विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है। तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने के लिए शिक्षा विभाग से समन्वय किया जा रहा है। जिले में स्थापित तंबाकू मुक्ति एवं उपचार परामर्श केंद्रों पर तंबाकू का सेवन करने वालों को काउंसलिंग दी जा रही है। कोटपा अधिनियम के तहत चालान की गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। आईईसी कोऑर्डिनेटर के माध्यम से सभी गतिविधियों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की जा रही है। स्कूलों और कॉलेजों में जन जागरूकता के लिए शपथ ग्रहण समारोह, रैलियां, प्रतियोगिताएं और कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *