छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह महाकाल मंदिर पहुंचे:परिवार के साथ नंदी हॉल से किए दर्शन, देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार पहुंचे। उन्होंने महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किए। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका सम्मान भी किया गया। डॉ. रमन सिंह ने अपने परिवार के साथ नंदी हॉल से भगवान महाकाल का पूजन किया। यह पूजन मंदिर के पुजारी राजेश गुरु द्वारा संपन्न कराया गया। दर्शन के बाद चर्चा में डॉ. रमन सिंह ने बताया कि वे पिछले 45 सालों से भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी बाबा महाकाल का बुलावा आता है, वे परिवार सहित उनका पूजन करने और आशीर्वाद लेने यहां पहुंच जाते हैं। उन्होंने अपनी सफलता को भगवान महाकाल के आशीर्वाद का परिणाम बताया। डॉ. सिंह ने मंदिर समिति द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह अद्भुत है। उन्होंने कहा कि महाकाल अपने कार्य स्वयं करा लेते हैं। मंदिर के पुनर्निर्माण को देखकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने बाबा महाकाल से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश की प्रगति व खुशहाली की कामना की। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस.एन. सोनी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को भगवान महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *