भानुप्रतापपुर में वाहन चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने बिना नंबर की 3 मोटरसाइकिलें बरामद कर जेल भेजा

भानुप्रतापपुर पुलिस ने वाहन चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बिना नंबर की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। तीनों आरोपियों को संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख के मार्गदर्शन में एक टीम का गठन किया गया था, जो क्षेत्र में जुर्म और संदिग्ध गतिविधियों की पतासाजी के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि भानुप्रतापपुर क्षेत्र के संबलपुर बस स्टैंड में तीन व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिलें बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर घेराबंदी कर दबिश दी और तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान कार्तिक शेट्टी (20 वर्ष, निवासी बाजारपारा भानुप्रतापपुर), नसरुद्दीन खान (26 वर्ष, निवासी शंकर नगर मुल्ला) और वासुदेव शेट्टी (42 वर्ष, निवासी बाजारपारा भानुप्रतापपुर) के रूप में बताई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ये वाहन अलग-अलग स्थानों से चोरी किए थे। पुलिस ने धारा 35(1+ड) बीएनएसएस के तहत मामले की विवेचना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *