रणथंभौर के नए DFO ने संभाला कार्यभार:DFO बोले, टाइगर कंजर्वेशन और प्रोटक्शन रहेगी पहली प्राथमिकता

रणथंभौर टाइगर रिजर्व फर्स्ट के नवनियुक्त डीएफओ मानस सिंह ने आज अपना कार्यभार ग्रहण किया‌ कार्यग्रहण ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया को अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया। मीडिया प्राथमिकताओं से कराया अवगत मीडिया से बातचीत के दौरान डीएफओ मानस सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता टाइगर रिजर्व में टाइगर प्रोटेक्शन कंजर्वेशन और टाइगर्स को अच्छा प्रे बेस उपलब्ध कराया जाए। टाइगर रिजर्व में अच्छा और बेहतर काम करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। लगातार कंजर्वेशन के काम को और आगे ले जा सके। यहां टाइगर घनत्व ज्यादा है। इसलिए इसकी मॉनिटरिंग और कैसे बेहतर बनाया, इसे लेकर काम किया जाएगा। मानस सिंह ने बताया कि पर्यटकों के सफारी वाले कोर एरिया को ज्यादा सुंदर, कंजर्वेशन डपलपमेंट कैसे किया जाए, इसके लिए काम किया जाएगा। रणथंभौर में टाइगर ज्यादा है इसलिए मानव बाघ संघर्ष के मामले सामने आते हैं। इसमें बेहतर प्रबंधन से मानव बाघ संघर्ष को कम किया जा सके। उल्लेखनीय है कि मानस सिंह रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में एसीएफ के पद पर कार्य कर चुके हैं। वह एक बेदाग स्वच्छ छवि के आईएफएस अधिकारी माने जाते हैं। रणथंभौर जंगल सफारी व्हीकल्स यूनियन ने किया स्वागत रणथंभौर जंगल सफारी व्हीकल्स ओनर्स यूनियन की ओर से रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के डीएफओ मानस सिंह का स्मृति चिन्ह और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष भरत लाल, उपाध्यक्ष इकरामुद्दीन, सुनील शर्मा, रामलखन, भवानी शंकर सहित बड़ी लोग मौजूद रहे श।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *