दुधाना हाई स्कूल में जिले की पहली स्मार्ट कक्षाएं शुरू:पहली से लेकर हाई स्कूल तक विद्यार्थी पढ़ेंगे, बच्चों को मिलेगी एडवांस एजुकेशन

शाजापुर जिले के दुधाना ग्राम पंचायत हाई स्कूल में बुधवार को जिले की पहली स्मार्ट कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत सीईओ अनुपमा चौहान और जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे ने दोपहर करीब 1 बजे इन कक्षाओं का उद्घाटन किया। सरपंच राकेश जायसवाल के प्रयासों से प्राथमिक, मिडिल और हाई स्कूल की सभी कक्षाएं स्मार्ट क्लास में बदल दी गई हैं। इस अवसर पर मोहन बड़ोदिया जनपद सीईओ अमृतराज सिसोदिया, बीईओ आयुषी भिड़े, संकुल प्राचार्य आशा श्रीवास्तव सहित ग्राम पंचायत के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत सरपंच राकेश जायसवाल ने बताया कि दुधाना शाजापुर जिले का ऐसा पहला विद्यालय बन गया है, जहां पहली कक्षा से लेकर हाई स्कूल तक की सभी कक्षाएं स्मार्ट क्लास के रूप में संचालित होंगी। उन्होंने कहा कि यह 15 अगस्त को स्कूली छात्रों से किए गए उनके वादे को पूरा करने का परिणाम है। इन स्मार्ट कक्षाओं से शासकीय हाई स्कूल के करीब 160 बच्चे लाभान्वित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *