MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास… 1. VIT यूनिवर्सिटी में आगजनी, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित वीआईटी यूनिवर्सिटी में छात्रों का उग्र प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। सुबह यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग में कुछ छात्रों ने फिर आग लगा दी। हालात बिगड़ते देख कैंपस में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी कैंपस में बुलाया गया। टीम ने मेडिकल टेस्ट के लिए सभी छात्रों के ब्लड सैंपल लिए। पढ़ें पूरी खबर 2. गौहरगंज में पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
रायसेन के गौहरगंज में फिलहाल अघोषित कर्फ्यू के हालात हैं। 6 जिलों की पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा है। 500 से अधिक जवान हालात पर नजर रख रहे हैं। क्विक रिस्पॉन्स फोर्स भी मौके पर है। DIG प्रशांत खरे के मुताबिक, हालात कंट्रोल में हैं। हालांकि, 6 साल की बच्ची से रेप का आरोपी सलमान उर्फ नजर फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर 3. मध्य प्रदेश में 2 दिन बाद फिर बढ़ेगी ठंड
मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन बाद ठंड का असर फिर से बढ़ेगा। भोपाल, इंदौर-उज्जैन में बादलों की वजह से पारे में बढ़ोतरी है। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया, प्रदेश में बादल जरूर छाए हैं, लेकिन बारिश होने का अनुमान नहीं है। सोमवार रात की बात करें तो भोपाल में 15.4 डिग्री, इंदौर में 16.8 डिग्री, ग्वालियर में 10 डिग्री, उज्जैन में 16.7 डिग्री और जबलपुर में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। पढ़ें पूरी खबर 4. जीतू बोले- मंत्रियों में आपसी झगड़े
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एमपी में मंत्रियों की आपसी खींचतान और कैबिनेट में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को जीएसटी कलेक्शन कम होने के मामले पर मंत्री प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय द्वारा घेरे जाने के मामले में बड़ा दावा किया है। पटवारी ने कहा है कि मंत्रियों में आपसी झगड़े हैं। मंत्रियों का एक समूह बना है, जिसका नेतृत्व शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं। उसका काम है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को अस्थिर करना। वो दिल्ली में, संघ में रोज शिकायतें करते हैं बीजेपी के अंदर बुराई करते हैं। पढ़ें पूरी खबर 5. साइबर ठगों से घबराए वकील का सुसाइड भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में सोमवार को एक वरिष्ठ एडवोकेट ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा गया है कि किसी व्यक्ति ने फोन पर वकील को बताया था कि दिल्ली में हुई साजिश में तुम्हारा नाम आ गया है। अब जल्द ही तुम्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके शव का बुधवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। पढ़ें पूरी खबर 6. अवैध शराब से भरी बोलेरो पलटी, लोगों ने लूटी पेटियां
आलीराजपुर जिला मुख्यालय के अंबेडकर नगर में बुधवार दोपहर एक अवैध शराब से भरी बोलेरो बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में फुटपाथ पर खड़ा एक आईटीआई छात्र गंभीर घायल हो गया, वहीं ड्राइवर को भी चोट आई है। एंबुलेंस से उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से नाराज आईटीआई छात्रों ने हंगामा कर दिया। वहीं मौके से कुछ लोग शराब की पेटियां लेकर भाग गए। पढ़ें पूरी खबर 7. रिटायर्ड शिक्षिका के हत्यारे का एनकाउंटर, TI घायल
रतलाम के मीरा कुटी लक्ष्मणपुरा क्षेत्र में रिटायर्ड शिक्षिका सरला धनेटवाल (70) हत्याकांड के आरोपी सागर मीणा (38) को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ लिया है। पुलिस टीम उसे झाबुआ बॉर्डर से पकड़कर ला रही थी, तभी रावटी और रानी सिंह के बीच उसने टीआई की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके बाएं पैर में गोली मारी। पढ़ें पूरी खबर पॉजिटिव खबर
8. उज्जैन की बेटी बनी मिस इंडिया पोलैंड 2025 उज्जैन की बेटी आयशा सना कुरैशी ने पोलैंड में मिस इंडिया पोलैंड-2025 का खिताब जीतकर मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। आयशा बीते कई वर्षों से पोलैंड में एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। अब आयशा न्यूयॉर्क (USA) में होने वाली मिस इंडिया वर्ल्डवाइड-2026 प्रतियोगिता में पोलैंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। पढ़ें पूरी खबर खबर जरा हटके
9. श्रेय लेने की होड़ में विधायक ने गलत लेटर शेयर किया
खंडवा में 52 करोड़ की लागत से स्वीकृत पंधाना रोड का भूमिपूजन आज (बुधवार) पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह करेंगे। इस प्रोजेक्ट का श्रेय लेने की होड़ में खंडवा विधायक कंचन तनवे की सोशल मीडिया पोस्ट हास्यास्पद बन गई। विधायक ने मंत्री के साथ अपनी फोटो लगाकर एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें पंधाना रोड की मांग वाले पत्र का जिक्र था। लेकिन, जब लोगों ने पोस्टर को जूम करके देखा, तो वह पत्र नाली और पुलिया निर्माण की मांग से जुड़ा निकला। पढ़ें पूरी खबर कल का बिग इवेंट
10. मुख्यमंत्री श्योपुर जाएंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल श्योपुर के दौरे पर जाएंगे। अतिवृष्टि प्रभावित किसानों के खातों में मुआवजा राशि ट्रांसफर करेंगे।


