जेल से छूटे बदमाश ने युवक पर किया हमला:पार्टी के बहाने से बुलाकर युवक को बेरहमी से पीटा, एक लाख रुपए भी मांगे

इंदौर के द्वारकापुरी में बदमाशों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को जेल से छूटे बदमाश नारू उर्फ नारायण ने पार्टी करने के लिए युवक को बुलाया और बंधक बनाकर जामगेट ले गया। यहां पर उससे 1 लाख की मांग करते हुए जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित देर रात जैसे-तैसे भागकर अपने घर पहुंचा। बुधवार सुबह मामले की शिकायत करने थाने आया। टीआई के थाने पर नहीं होने के चलते 1 बजे तक वहीं बैठे रहा। बाद में शाम को 5 बजे तक थाने में पीड़ित को बैठाया गया। लेकिन, एफआईआर की कॉपी नहीं दी। मामला द्वारकापुरी का है। यहां पर इंडियन स्कूल के पास अमित जोशी रहता है। वह डीजे और साउंड का काम करता है। पार्टी करने जाम गेट लेकर गए
मंगलवार को जेल से छूटकर आए नारू उर्फ नारायण ने अपने साथी चीनू काला, कृष्णकांत की मदद से अमित को बुलाया। वही पार्टी करने जाम गेट लेकर गए। यहां पर बंधक बनाकर 3 घंटे मारपीट की। बाद में उसे छोड़ दिया और अकेले घर जाने की बात कही। इसके बाद रास्ते में रोककर नारायण और उसके साथियों ने फिर से मारपीट की। जैसे तैसे अमित अपने घर पहुंचा। परिवार को बताई घटना
अमित ने परिवार को बताया कि नारायण उर्फ नारू ने उससे एक लाख की डिमांड की थी। जेल से आने के बाद उसे खर्च के लिए रुपए की जरूरत थी। रात ज्यादा होने से अमित को परिवार के लोग बुधवार सुबह थाने पहुंचे। यहां नारू उर्फ नारायण का नाम आने के बाद टीआई मनीष मिश्रा के थाने आने का इंतजार करते रहे। करीब 1 बजे उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। शाम 5 बजे मामले में पुलिस ने कम्प्यूटर पर शिकायत दर्ज कर ली। परिवार को FIR की कॉपी नहीं दी। पुलिस पर किया था हमला
नारायण हत्या के मामले में करीब डेढ साल पहले जेल से छूटा था। उसने कुछ लोगों से मारपीट की थी। तत्कालीन टीआई अनिल गुप्ता जब उसे पकड़ने पहुंचे तो उसने पुलिस पर हमला कर दिया। उसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था। हत्या कर ड्रम में जला दिया था शव
इंदौर के द्वारकापुरी में एक युवती से प्रेम सबंध को लेकर नारू और उनके साथियों ने एक युवक की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने शव को लोहे के ड्रम में जला दिया था। इसके बाद अवशेष को नर्मदा की नदी में बहा दिया था। युवक को आरोपियों ने बहाने से बुलाया था और स्टीक व लोहे की रॉड से पीटते हुए बेहरमी से हत्या कर दी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *