टोंक में 83.14% गणना प्रपत्रों का डिजिटलाइजेशन:SIR के तहत 4 दिसंबर तक घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का काम रहेगा जारी

टोंक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम रतन सौंकरिया ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे बीएलओ द्वारा दिए गए गणना प्रपत्र में नवीनतम फोटो चस्पा एवं आवश्यक जानकारियां भर समय पर प्रपत्र को जमा कराएं। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा 26 नवम्बर को शाम 4ः30 बजे तक जारी रिपोर्ट के अनुसार- टोंक जिले में डिजिटलाइजेशन की कुल प्रगति अब 83.14 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इसमें विधानसभा क्षेत्र मालपुरा में 85.48 फीसदी, निवाई 84.75, टोंक 79.17, देवली-उनियारा 82.92 फीसदी गणना प्रपत्रों को डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने के लिए मतदाता चुनाव आयोग की वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। संबंधित बीएलओ एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े कार्मिक घर-घर जाकर लोगों के गणना प्रपत्र भरने में सहयोग कर रहें है। प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है। SIR का काम जारी भारत निर्वाचन आयोग ने वर्ष 2025-26 के लिए मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची से संबंधित सभी महत्वपूर्ण चरणों को तय समयानुसार संपादित किया जाएगा। ताकि अधिकतम पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित कर शुद्ध एवं त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जा सके। इसी के तहत 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक घर-घर मतदाता गणना की जा रही है। इस चरण में बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक घर जाकर मौजूदा मतदाताओं का सत्यापन और नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *