शिक्षिका ने पति-ससुराल पर दर्ज कराया मामला:दहेज में 5 लाख की मांग, पत्नी-बच्ची को रखने से इनकार

दतिया में एक शिक्षिका ने महिला थाना में अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज में 5 लाख रुपये की मांग कर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता दतिया जिले के एक स्कूल में वर्ग-दो की शिक्षिका हैं। शिक्षिका ने बताया कि उनकी शादी 16 फरवरी 2015 को प्रशांत पांडे निवासी गोविंद गंज से हुई थी। पिता ने शादी में करीब 15 लाख रुपये के दान-दहेज, घर का सामान और आभूषण दिए थे। इसके बावजूद शादी के छह महीने बाद से ही पति, सास और ससुर उन पर 5 लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता के मुताबिक, बेटी पैदा होने पर भी ताने दिए गए और कई बार मारपीट की गई। साल 2022 में श्योपुर जिले में जॉइनिंग के बाद भी ससुराल वालों ने उनसे कोई संपर्क नहीं रखा। वह जब भी ससुराल गईं, घर पर ताला मिला। जून 2025 में दतिया ट्रांसफर होने के बाद भी पति और ससुराल पक्ष ने उन्हें और उनकी बच्ची को घर में रखने से इनकार कर दिया। पीड़िता का कहना है कि ससुराल पक्ष साफ कहता है—“जब तक 5 लाख रुपये नहीं दोगी, घर में जगह नहीं मिलेगी।” लगातार परेशान होकर शिक्षिका ने महिला थाना में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *