आईएएस संतोष वर्मा के विवादित बयान ब्राह्मण समाज में आक्रोश:FIR करने की मांग, कलेक्ट्रेट पर धरना देकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया

आईएएस संतोष वर्मा के द्वारा ब्राह्मण बहन बेटियों को लेकर दिए गए अमर्यादित विवादित बयान को लेकर ब्राह्मण समाज में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। आज ब्राह्मण समाज ने एकत्रित होकर जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम आवेदन देकर एफआईआर करने की मांग की है। कलेक्ट्रेट और कोतवाली पर दिया धरना आईएएस संतोष वर्मा के द्वारा ब्राह्मण समाज की बहन बेटियों पर आपत्तिजनक बयान देने को लेकर संपूर्ण देश के ब्राह्मणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। आज ब्राह्मण समाज के लोगों ने पहले कोतवाली परिसर में प्रदर्शन कर आईएएस संतोष वर्मा पर एफआईआर की माग को लेकर आवेदन दिया। इसके बाद रैली के रूप में निकलकर ब्राम्हण समाज के लोग कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे और प्रदर्शन किया । साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम ज्ञापन देकर आईएएस पर कार्यवाही की मांग की। ब्राह्मण के जूते के बराबर नहीं संतोष वर्मा
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश दंडोतिया ने आईएएस संतोष वर्मा पर तीखी टिप्पणी देते हुए कहा कि संतोष वर्मा ने आरक्षण की मदद से आईएएफ पद पाया है वह ब्राह्मण की बेटी को दान में देने की बात करता है संतोष वर्मा ब्राह्मण की जूती के बराबर नहीं है। मप्र से लेकर केंद्र तक भाजपा सरकार सवर्ण वोटों के कारण है। सरकार को तुरंत संतोष वर्मा को बर्खास्त करना चाहिए। सात दिन में अगर सरकार कार्यवाही नहीं करती तो उग्र आंदोलन करेंगे। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
डिप्टी कलेक्टर भरत कुमार के अनुसार ब्राह्मण समाज के लोगों के द्वारा आईएसआई संतोष वर्मा के खिलाफ कार्यवाही को लेकर ज्ञापन दिया है । मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन है इसे प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *