आलीराजपुर में वार्डन की गैर-मौजूदगी में 12 बच्चे बीमार:जोबट हॉस्टल में तबीयत बिगड़ी; खाना बनाने वाली महिला बच्चों को अस्पताल ले गई

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जोबट ब्लॉक के ग्राम जाली स्थित बालक छात्रावास में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। वार्डन की अनुपस्थिति के कारण छात्रावास के 12 बच्चे बीमार पड़ गए, जिसके बाद खाना बनाने वाली महिला ने सभी बच्चों को जोबट अस्पताल ले गई। जानकारी के अनुसार, बीमार बच्चों को खांसी और घबराहट की शिकायत थी। इन बच्चों की उम्र लगभग 11 से 12 वर्ष बताई जा रही है। सभी बच्चों का उपचार जोबट अस्पताल में जारी है। विधायक ने एसडीएम को जांच करने के निर्देश दिए बताया गया है कि हॉस्टल में वार्डन लगातार गैरहाजिर रहते थे, जिसके कारण बच्चों की देखरेख और छात्रावास की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही थीं। लापरवाही के चलते यह घटना हुई। मामला संज्ञान में आने पर स्थानीय विधायक ने तुरंत जोबट एसडीएम से बात की और घटना की जानकारी दी। उन्होंने तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। खबर मिलने पर एसडीओपी जोबट रवींद्र राठी, बीईओ प्रताप डावर, थाना प्रभारी विजय वास्कले और एसडीएम वीरेंद्र बघेल भी अस्पताल पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *